फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे जा रहे सड़कों के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर की जर्जर और खराब सड़कों के लिए अमर उजाला ने अभियान चलाया था जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। इलाइट चौराहा से लेकर बयाना नाले तक की सड़क बन भी चुकी है और आगे की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहरो में अब अधिकांश सड़कों पर काम शुरू हो गया है। लोगों को अब आवागमन में समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। इससे पहले लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा था। गड्ढों के कारण आए दिन घटनाएं होती थीं। गिट्टी और धूल से लोग परेशान हो रहे थे। त्योहार से पहले अब हालात कुछ बदलते नजर आ रहे हैं। घंटाघर की सड़कों के भी गड्ढे भर चुके हैं और जल्द ही इसे गड्ढा मुक्त भी कर दिया जाएगा। अमर उजाला में लगातार सड़कों के मुद्दे पर खबरें प्रकाशित होने से प्रशासन और सरकार ने सड़कों पर ध्यान दिया है।
--------------
हमारे यहां की सड़कों की बहुत बुरी गति है। महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में बहुत समस्या होती है। हमारी तरफ भी जल्द सड़कों की मरम्मत होनी चाहिए।
रकसूद, राजघाट रोड।
------
सरकार के काम से खुशी है कि सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। बच्चों और बूढ़ों को ख़राब सड़कों से न गुजरना पड़े इसके लिए सरकार को अच्छी से अच्छी सड़कों का निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन

नीलेश कुमार जैन, पुरानी बस्ती।
-------------------
सड़कें ही शहर का आइना होती हैं। सबसे पहले सड़कों पर ही लोगों का ध्यान जाता है। जल्द से जल्द सड़कों की हालात को सुधारा जाए और शहर की सुंदरता को सही जाए।
विज्ञापन

जीतेंद्र सिंह राजपूत, पिसनारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें