ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बरखेरा में पैदल घर जा रहे ग्रामीण को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बरखेरा निवासी बाबूलाल (70) पुत्र रघुवर प्रसाद शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे गांव में ही नहर से पारौन रोड पर पैदल घर जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने वृद्घ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक बेटा व पांच बेटियां हैं और वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के बेटे भगवानदास ने घटना की जानकारी दी।