कैप्सन - सड़क पर पत्थर डाल कर भागा ट्रैक्टर चालक
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट/ बिजरौठा। बुधवार को सुबह सादा वर्दी में आए पुलिस जवानों ने बौलारी म्याव मार्ग पर दबिश दी, लेकिन इसकी सूचना अवैध खनन कारोबारी को मिली तो वह ट्रैक्टर में भरे पत्थरों को बीच सड़क पर डाल कर भाग गया।
इस समय पुलिस और खनन माफियाओं में भी जोर अजमाइश जारी है। गांवों में पुलिस ने अवैध खनन कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए जिस तरह अपने गुर्गे बना रखे है। उसी तर्ज पर खनन कारोबारी भी पुलिस पर नजर रखने के लिए गली गली में अपने लोगों को रखे हुए है। वहीं, पुलिस अब वर्दी की जगह सादा वर्दी में दबिश दे रही है।