महरौनी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का संदेश ‘अपनों से अपनी बात’ लेकर टीम नगर में पहुंची। टीम के सदस्यों ने प्रस्तावित तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया।
प्रथम दिन गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा की ओर से ग्राम खिरिया (लटकंजू) में गायत्री यज्ञशाला में यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न कराए गए। इसमें ग्राम प्रधान कृपा निरंजन, कंछेदीलाल, कालूराम समेत भारी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। हरिद्वार से आए देवेश शर्मा एवं संजय सिंह ने पुंसवन संस्कार कराते हुए सभी परिजनों को अपने बच्चो के लिए सुसंस्कार एवं सदविचार देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी व्यसन ग्रस्त होती जा रही है। इसे गायत्री परिवार से जोड़कर पूरी तरह व्यसन मुक्त जीवन जीते हुए युग निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
शाम को नाराहट रोड स्थित एक विद्यालय में दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें सामाजिक व चारित्रिक बुराईयों के अंधकार से दूर रहकर प्रकाश की ओर अग्रसर होने का संकल्प दिलाया गया। दीपयज्ञ के मुख्य यजमान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी) रहे। शांति कुज्ञ हरिद्वार की टोली के साथ स्थानीय परिजन आरबी नायक, डॉ. पूरन सिंह निरंजन, रामविलास खरे, अमर सिंह, राजशेखर, शैलेंद्र, गजेंद्र सिंह, हितेंद्र, धनीराम, रामकिशोर निरंजन, जगभान सिंह, रामसेवक नामदेव, पूरनसिंह, जवाहर लाल, नंदलाल, शिवचरण, रामकिशन, हरप्रसाद राय, गुलजारी लाल, स्वामीप्रसाद, महेंद्र सिंह राजावत, आशुतोष सेंगर पं. राघवेंद्र पटैरिया, बृजेश रिछारिया, सोनू चौबे आदि मौजूद रहे। रविंद्र श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।