डोंगराखुर्द/पाली। नीलकंठेश्वर भगवान की नगरी पाली में सोमवार को पांच दिवसीय शिव महिमा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रयाग पीठाधीश्वर ओमकारानंद सरस्वती के सानिध्य में नगर में कलशयात्रा निकाली गई। इसमें भक्तों ने जयकारा लगाया।
प्रयाग पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य ओमकारानंद सरस्वती महाराज सुबह नौ बजे अशोक नगर से राजघाट पहुंचे, वहां पर यूपी की सीमा में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। स्कार्ट पुलिस की सुरक्षा में दर्जनों गाड़ियों के काफिले के बीच सरस्वती महाराज पाली पहुंचे, जहां उनकी भव्य अगवानी की गई।
विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आगे डीजे चल रहे थे। बीच में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए भजन गाती चल रहीं थीं। उनके ठीक पीछे घोड़ा बग्घी में विराजे सरस्वती महराज चल रहे थे। शोभायात्रा बालाजी मंदिर से मुख्यमार्गों से निकली तो श्रद्धालुओं ने जगह-जगह सरस्वती महाराज की आरती उतारी और पुष्पवर्षा की।
शोभायात्रा बालाजी मंदिर, हजारिया महादेव मंदिर, बगीचा वाले हनुमान जी मंदिर, गांधी चौक, बस स्टैंड, पंच कल्याणयक कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुआ। शोभायात्रा के दौरान उद्धव महाराज, रामेश्वर पाठक, भूपेंद्र सिंह, देवी सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, सुनील नामदेव, संजीव चौरसिया, प्रदीप त्रिपाठी, राम चौरसिया, प्रशांत साहू, रमेश श्रीवास्तव, विकास पांडेय, पुष्पेंद्र साहू मौजूद रहे।
रथ पर बैठे प्रयाग पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य ओमकारानंद सरस्वती महाराज- फोटो : LALITPUR