फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चलेगा एक गांव एक तिरंगा अभियान

विज्ञापन
जीआईसी में पत्रकारवार्ता करते विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक पीयूष प्रताप सिंह बुंदेला ने कहा कि स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में एक गांव एक तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसे लक्ष्य बनाकर जिले में भी आयोजन किया जाएगा। जीआईसी में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 175 गांव एवं देश में 1 लाख 25 हजार 335 स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। एक गांव एक तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव के नागरिकों को स्वाधीनता हेतु हुए जन आंदोलन तथा भारत के स्वर्णिम इतिहास के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना है। एक गांव एक तिरंगा अभियान के तहत
विकासखंड मड़ावरा के 25, महरौनी के 35, बार के 10, बिरधा के 15, राजघाट व ललितपुर के 30, जखौरा 20, तालबेहट 20 के गांव का लक्ष्य तय किया गया है। इस मौके पर राहुल राजपूत, जिला संयोजक पीयूष प्रताप सिंह बुंदेला, रामकुमार कुशवाहा, अतुल वैद्य, शिवा राजे, महेंद्र कुमार, राघवेंद्र विश्वकर्मा, हर्षित त्रिपाठी, हर्ष चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें