फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ अर्पित किए गए जबारे

विज्ञापन
मड़वरा में जवारे विसर्जन को ले जाते श्रृधालू - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। शारदीय नवरात्र के दौरान मंगल कामनाओं एवं खेतों में अच्छी फसल पैदावार को लेकर घरों में जवारे बोकर उनकी भक्तिभाव से सेवा करने के बाद शनिवार को कस्बा स्थित कवराटा देवी मंदिर एवं रोहिणी बांध की तलहटी में स्थित छपरा देवी शक्ति पीठ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने उनका विसर्जन कर दिया।
विज्ञापन

मड़ावरा में रविदाल मिल के सामने रहने वाले बड़े लोधी के परिजनों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जवारों के खप्पर बोए थे। शनिवार को जवारों की शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा चल रही थी, जिसके पीछे आदिशक्ति की वंदना, भजन कीर्तन गाते हुए महिलाएं कलश रूपी जवारों के खप्पर अपने सिर पर लेकर पैदल चल रही थीं तो वहीं बुजुर्ग एवं युवा वाद्ययंत्रों की परंपरागत संगीत की धुन पर राई-भक्ति गीत गाते चल रहे थे। स्थानीय नृत्यांगनाओं के राई-नृत्य ने सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया।
जवारे बो कर किए जाते हैं बीज प्रमाणित
मड़ावरा। गेहूं के अच्छे बीज साफ करके मिट्टी के बर्तनों में जवारे बोए जाते हैं। ग्रामीणजन अपने खेतों में अच्छी पैदावार की उम्मीद से जवारों को बोया जाता है और उन्हीं बीजों को बाद में अपने खेतों में बोया जाता है , ताकि जवारों के रूप में प्रमाणित हो चुके बीजों से अच्छी पैदावार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें