फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस निलंबन पर दूसरी दुकानों से शुरू कराया डीएपी खाद का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंस निलंबन पर दूसरी दुकानों से शुरू कराया डीएपी खाद का वितरण
विज्ञापन

ललितपुर। उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी द्वारा क्षेत्रीय उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें विकास खंड तालबेहट में उर्वरक उपलब्ध न होने के कारण कृषकों की समस्या को देखते हुए, मे. जेएस राजपूत एंड कंपनी महरौनी से 450 बोरी डीएपी मंगवाकर तालबेहट में वितरण हेतु भेजी गई।
इसके साथ इफको बाजार ललितपुर का लाइसेंस निलंबित होने के कारण कृषकों द्वारा झांसी रोड पर इफको बाजार के सामने डीएपी न मिलने से भीड़ लगा दी गई, जिससे उप जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने मौके पर जाकर किसानों को समझाया और कृषकों को उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु कल्याणपुरा किसान सेवा सहकारी समिति से उर्वरक का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी द्वारा विरधा एवं पाली में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण के समय मे. उत्तम ट्रेडर्स, अहिंसा ट्रेडर्स, सिंघई किसान सेवा केंद्र बिरधा, किसान कृषि सेवा केंद्र पाली की दुकानें खुली पाई गई । निरीक्षण के दौरान आईएफडीसी कृषक सेवा केंद्र पाली, किसान एग्रीक्लीनिक एंड एग्री बिजनेश सेंटर नाराहट एवं यादव एग्रीक्लीनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर बिरधा द्वारा कार्य न करने के कारण जिला कृषि अधिकारी द्वारा इन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए और सतवया ऑटोमोबाइल्स नाराहट का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। कृषकों को यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें