फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अभी भी 12520 एमटी डीएपी की जरूरत,डीएम ने भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अभी भी 12520 एमटी डीएपी की जरूरत, डीएम ने भेजा पत्र
विज्ञापन

ललितपुर। खाद की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन अलर्ट है। संयुक्त कृषि निदेशक एवं शासन से नामित टास्क फोर्स अधिकारी आरके सिंह ने उप कृषि निदेशक एवं डीआर सहकारिता सहित कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण संबंधित समीक्षा की। उधर, डीएम ने डीएपी की जरूरत को देखते हुए कृषि निदेशक को पत्र भेज कर 12520 मीट्रिक टन खाद की डिमांड की है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य डीएपी 50000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 37480 मीट्रिक टन उपलब्धता के सापेक्ष अब तक कुल 36123 मीट्रिक टन का वितरण किया गया है। अभी भी 1357 मीट्रिक टन अवशेष है जिसका वितरण विभिन्न समितियों एवं निजी विक्रेताओं के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में रबी आच्छादन 306896 हेक्टेयर के सापेक्ष लगभग 70 प्रतिशत से अधिक की बुवाई हो चुकी है, शेष बुवाई वर्तमान में चल रही है। जिसके लिए 12520 मीट्रिक टन डीएपी की और जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इफको बाजार में किसान से 10 रुपये प्रति बोरी अधिक लेने पर दुकान निलंबित
ललितपुर/बानपुर। संयुक्त टीम ने क्षेत्रीय दुकानों क्रमश: साधन सहकारी समिति बानपुर, बांसी एवं तालबेहट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय शहर के इफको बाजार में अनिल जैन द्वारा आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र राजघाट रोड की लोडिग पर्ची पर किसानों को डीएपी व अन्य उर्वरक की बिक्री की जा रही थी। इसके अतिरिक्त कृषकों को पॉस मशीन की पर्ची न देने साथ ही पल्लेदारी के नाम पर प्रति किसान प्रति बोरी 10 रुपये अधिक लिए जाने पर संबंधित दुकान को निलंबित कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रतिनिधि इफको को जिला कृषि अधिकारी के माध्यम से पत्र जारी कर इफको बाजार पर शेष उपलब्ध स्टॉक 85.750 मीट्रिक टन अन्य केंद्रों पर जहां मांग अधिक है तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें