कैप्सन - अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। तहसील क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की हकीकत उस समय सामने आई जब जिला खनन अधिकारी और नायब तहसीलदार ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर खनन करते तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को पकड़ा।
इस समय डीएम अन्नावी दिनेश कुमार के निर्देश पर खनन माफिया पर लगाम कसी जा रही है। रविवार को नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय ने सूचना पर पिपरा में दबिश देकर बालू से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ कर थाना जखौरा में पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा करवा कर इसकी सूचना कार्रवाई हेतु जिला खनन अधिकारी को भेज दी। वहीं, जिला खनन अधिकारी शशांक शर्मा ने थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नगवास में दबिश देकर एक स्थान से एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों को पकड़ कर उन्हें भी थाना जखौरा में खड़ा करवा दिया। अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र के खनन माफिया में दहशत रही।