फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुरा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने शनिवार की देर रात को फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम खुरा निवासी करतार उर्फ भज्जी यादव पुत्र अनेक यादव शनिवार की देर रात में सोने चला गया। इसके बाद अगले दिन ुबह उसका शव घर के मुख्य दरवाजे पर रोशनदान पर तौलिया से लटकता मिला। जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई राकेश यादव ने बताया कि उसका भाई करतार ट्रैक्टर चलाता था और बीते रोज शनिवार को वह नशे में था और उसने ट्रैक्टर की एक पुर्जा पुल्ली बेच दी थी, जिससे नाराज होकर उसके भाई की पत्नी व एक युवक ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी थी। जिससे क्षुब्ध होकर उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें