ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम चिगलौआ में ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कही है।
ग्राम चिगलौआ निवासी मुकेश (45) पुत्र मर्दन अहिरवार शनिवार की रात में घर में था और देर रात में उसने कच्चे कमरे में म्यारी पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात को जब उसकी मां जागी और कमरे में उसकी नजर पड़ी तो उसका बेटा फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख उसने अन्य लोगों को घटना बताई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई संतोष ने बताया कि उसका भाई मुकेश शराब पीता था और शनिवार को भी वह शराब के नशे में घर आया था और शराब के नशे में ही उसने फांसी लगाई है। उसने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी दो वर्ष से अपने बेटी के यहां चली गई थी और वह यहां अकेला ही रहता था।