फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध पर सैलानियों की बढ़ रही संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के एक छोर स्थित गोविंद सागर बांध सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। एक ओर बांध में हवा के साथ हिलोरे मार रहा पानी मन को प्रसन्नचित कर देता है। वहीं, तलहटी में दूर-दूर तक नजर आने वाली हरियाली सैलानियों को रुकने के लिए विवश करती है।
विज्ञापन

शहरवासियों की प्यास बुझाने के लिए गोविंद सागर बांध का निर्माण किया गया था। इसमें जल का स्तर 1194 फीट है, इसके सापेक्ष बांध का जल स्तर 1192.70 फीट हो गया है। इससे नगरवासी काफी उत्साहित हैं और वे बांध का भ्रमण करने के लिए पहुंचने लगे हैं। बांध की तलहटी में दूर-दूर हरियाली नजर आती है। वहीं, बांध का पानी हवा के हिलोरे मारता है। सैलानियों को यह आकर्षित करता है। कई लोगों ने इसे पिकनिक स्पॉट बना दिया है और यहां दाल बाटी एवं अन्य मनपसंद व्यंजनों का लुफ्त उठा रहे हैं। यहां पर आने वाले सैलानियों को बांध पर मक्के के भुट्टे, मूंगफली, पॉपकोर्न एवं कुरकुरे, चिप्स भी उपलब्ध हो रहा है। बच्चों को इनका लुफ्त उठाते हुए देखा जा सकता है। सुबह से ही बांध पर सेल्फी लेने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
----
गेट खोलने पर रोक दिए जाते हैं वाहन
जब बांध के गेट खोले जाते हैं, तब यहां आने वाले सैलानियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी जाती है। बांध के दोनों छोर पर लगे गेट बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

-----
रमणीक स्थलों की जिले में नहीं कमी
ललितपुर में रमणीक स्थलों की कोई कमी नहीं है। बारिश के मौसम में जिला हरियाली से दुल्हन की तरह सज जाता है। प्राचीन मंदिर, नदी, नाले, बांध एवं जल प्रपात के साथ हरे भरे जंगल चिह्नित स्थलों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। वर्ष भर बड़ी संख्या में लोग इन स्थानों पर घूमने पहुंचते हैं। शहर के नजदीक होने से शहर के लोगों के लिए यह पिकनिक स्पॉट बन गया है। इस तरह गोविंद सागर बांध पहली पसंद बन गया है।
विज्ञापन

----
गोविंद सागर बांध का लेवल 1192.70 फीट हो गया है। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बांध पर पहुंच रहे हैं।
विकासदीप भारती, अवर अभियंता, राजघाट निर्माण खंड

गोविंद सागर बांध पर घूमते सैलानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें