फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातेदारों के आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक न होने के कारण खातेदारों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
ग्राम जाखलौन में पंजाब नैशनल बैंक के सामने खड़े पीड़ित खातेधारक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
जाखलौन। कस्बे के एक राष्ट्रीय कृत बैंक पंजाब नेशनल बैंक में खातेदारों के आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक न होने के कारण खातेदारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते मजदूर और आदिवासी वर्ग के लोग काफी परेशान हैं। प्रतिदिन काफी संख्या में विद्यार्थी और मजदूर वर्ग के लोग इधर- उधर कम्प्यूटर की दुकानों पर भटकते देखे जा रहे हैं। खातेदारों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से परेशान किया जा रहा है, उन्हें घंटों बैंक में बैठाए रखा जाता है और बाद में भगा दिया जाता है। कुछ खातेदारों ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मी आधार कार्ड लिंक करवाने के एवज में उन से अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहे हैं, मांग पूरी न करने पर उन्हें इसी तरह से रोज परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

- खताधारकों ने कहा....
बारोद निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया की शिवपुरी और बारोद में अधिकांश नरेगा के मजदूर, प्रवासी मजदूर और आदिवासी जनजाति सहरिया समुदाय के लोग निवास करते हैं। जो मजदूरी कर अपना पेट पालते हैं। नरेगा की मजदूरी खाते में जमा होने के कारण उनका खाते से लेन-देन नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते वह भूखों मरने को मजबूर हैं। अन्य लोगों ने कहा कि उनकी पेंशन की धनराशि खाते में तो जमा है, लेकिन आधार कार्ड से लिंक न होने के कारण वह अपने पैसे की निकासी नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही गांव में अन्य माध्यम से अपनी धनराशि का आहरण नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थियों को भी ये भय सता रहा है, कि यदि उनके खाते आधार कार्ड से लिंक नही होंगे तो उनकी छात्रवृत्ति भी उन्हें नही मिल पाएगी। कई छात्र- छात्राओं को ब्लैकमेल कर उनसे मनमाने पैसे वसूल किये जा रहे हैं।
शिकायत करने वालों में रामदेवी पत्नी राकेश सहरिया, रतन पुत्र कल्लन सहरिया, खिलन पुत्र भदई सहरिया, मुन्ना पुत्र अनंतराम सहरिया, शोभाराम पुत्र दयाली बरार, कूरा पुत्र भदई सहरिया, लालू पुत्र कूरा, राजो पत्नी कल्लू सहरिया, मीनेष, मालती, निशा, अमर सिंह, रामभरत ढिमोले, महेंद्र कुमार, गुड्डी, अभय प्रताप, नीलेन्द्र सिंह, अभय प्रताप, रविन्द्र सिंह, राहुल सिंह, रितिक सिंह एवं कौशल सिंह प्रमुख रूप से थे।
विज्ञापन

पंजाब नैशनल बैंक जाखलौन के शाखा प्रबंधक ने बताया कि एक ही काउंटर है जिसमें पासबुक एंट्री एवं आधार कार्ड लिंक कराये जाते है और नेटवर्क न आने के कारण ऐसी समस्या आ रही है उसमें सुधार लाने की कोशिश की जा रही है। किसी भी खातेदार को कोई समस्या है तो वे मुझे बताए उनकी समस्या का समाधान करने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें