ललितपुर के थाना सौजना क्षेत्र के गांव क्योलारी में रिश्तेदारी में शादी समारोह में गई एक बच्ची को सड़क पर खेलते समय कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडकील कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन झांसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
थाना बानपुर अंतर्गत के गांव सुनवाहा निवासी पूनम (07) पुत्री महेंद्र सिंह राजपूत सोमवार को परिजनों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोजना क्षेत्र के गांव क्योलारी में गई थी। सोमवार की रात को करीब आठ बजे जब वह सड़क पर खेल रही थी, तभी तेज रफ्तार बेकाबू कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक तेजी से भाग निकला। जिससे अन्य कई लोग भी बाल-बाल बच गए। कार की टक्कर लगने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।