ये हुए घायल
आसपास के लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में अनीता 40 पत्नी सुखदास, कौशिल्या 48 पत्नी मानसिंह, उर्मिला 50 पत्नी कमल सिंह, शांति 60 पत्नी प्रताप सिंह, अनीता 40 पत्नी सुल्तान, रामवती 38 पत्नी बादाम, विनीता 32 पत्नी बलवीर, नानक बाई 55 पत्नी जयराम निवासी गांव रोड़ा एवं कार चालक अभिषेक आदि घायल हो गए। हैं।
कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम टेटा जमालपुर के बीच झांसी की ओर जा रही एक ऑटो में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में एक महिला की मौत गई और चालक सहित आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बालक और एक बुजुर्ग को उपचार के लिए झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
ग्राम टेटा व जमालपुर के मध्य सवारियां लेकर झांसी जा रही ऑटो में शुक्रवार की शाम को एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गई, जिससे उसमें सवार छह सवारिया गंभीर रूप से घायल हो गई। पीछे से आ रहे परिजन भी मौके पर पहुुंच गये और वह घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने थाना बार के ग्राम पुलवारा निवासी पूनम 26 पत्नी राजेश विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया।
जबकि पूनम की बेटी परी 08, बेटा ऋषभ 03, एवं 6 माह की बेटी बिट्टू के अलावा उसकी जेठानी अभिलाषा 30 पत्नी रवि, बुआ सास मीरा विश्वकर्मा 60 पति रामनाथ निवासी ग्राम ककड़ारी थाना तालबेहट, भांजा अनिरूद्ध 09 पुत्र मोतीलाल व भांजी सुहानी 13 पुत्री मोतीलाल निवासीगण रामपुर थाना तालबेहटऔर ऑटो चालक दीपक पुत्र हरीराम निवासी पड़ौरिया घायल हो गए।
चिकित्सकों ने छह माह की बिट्टू उर्फ आरोही और मीरा की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि पूनम व अभिलाषा अपने मायके झांसी जा रही थी,जबकि बुआ और भांजे, भांजी को उनके गांव तेरई फाटक उतरना था।