फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला किसान

विज्ञापन
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जाखलौन थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुरा निवासी 35 वर्षीय किसान ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे क्या कारण रहा इसकी जानकारी पुलिस जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम गनेशपुरा निवासी बालकिशन अहिरवार (35) पुत्र लंपू दो भाइयों में बड़ा था। माता-पिता की मौत और करीब आठ साल पहले पत्नी के छोड़कर चले जाने से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक उसका छोटा भाई बाहर मजदूरी करता है। बालकिशन पैत्रक करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर वह खेती कर अपना गुजारा करता था। मृतक के चचेरे भाई छोटे लाल ने बताया कि शनिवार को वह खाना खा पीकर कमरे में जाकर सो गया। रविवार को जब देर तक नहीं उठा तो उसने उसके घर जाकर कमरे में देखा तो फांसी का फंदा लगा शव कुंडे से लटक रहा था, उसने अपने पिता घंसू और थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना इंचार्ज ने बताया कि मृतक घर में अकेला रहता था उसकी पत्नी आठ साल पहले छोड़ कर चली गई थी। सूचना पर छोटा भाई आ गया है घटना की तहरीर मिलने पर कार्यवाही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें