फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए लाइन में लगा किसान चक्कर खाकर जमीन पर गिरा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
डोंगराखुर्द/ललितपुर। पाली तहसील क्षेत्र के गांव गौना में शनिवार को साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए लाइन में लगा किसान चक्कर आने पर गिरकर बेहोश हो गया। लाइन में लगे किसानों ने तुरंत उसे उठाकर पेड़ की छाया में लिटाया और हवा कर पानी पिलाया, तब जाकर उसे होश आया।
विज्ञापन

शनिवार को गौना स्थित साधन सहकारी समिति पर किसानों के लिए खाद का वितरण किया जा रहा था। खाद लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान लाइन लगाए खड़े थे। डोंगराखुर्द निवासी आनंदी लाल साहू (62) खाद लेने के चक्कर में काफी समय से लाइन में लग कर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा था इसी बीच वह चक्कर खाकर गिर गया। किसान के गिरते ही वहां हड़कंप मच गया आननफानन उसे लाइन में लगे दूसरे किसानों ने उठाया और छायादार जगह ले जाकर लिटाया।
किसानों ने कपड़े से उस पर हवा की एवं पानी पिलाया तब जाकर किसान की हालत में सुधार आया।
किसान ने बताया कि वह सुबह से ही लाइन में लग गया था लेकिन उसका नंबर नहीं आया। बताया गया है की साधन सहकारी समिति गौना में करीब 500 बोरी खाद का स्टॉक है और करीब 400 के किसान लाइन में लगे थे। खाद वितरण काफी धीमी गति से चलने के कारण किसानों काफी देर तक लाइन में खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें