फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और खाद की समस्या को लेकर सड़क पर किसान

विज्ञापन
कैप्सन - खाद के लिए सड़क पर बैठे किसान - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट/पूराकलां। जिले में खाद की लगातार आमद के बाद भी किसान खाद के लिए परेशान हैं। बृहस्पतिवार को खाद न मिलने से परेशान किसान सड़कों पर उतर आए और जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर गई पुलिस ने किसानों को समझा कर जाम खुलवाया। वहीं, किसानों ने जनपद से खाद को मध्य प्रदेश के समीपवर्ती जिलों में जाने पर रोक लगाने की मांग रखी।
विज्ञापन

जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने के दावे अभी तक खोखले नजर आ रहे हैं। नवंबर माह समाप्त होने को है और किसान खाद के लिए परेशान हैं। खाद न मिलने से वह बुवाई नहीं कर पा रहा है। दो दिन से खाद के लिए परेशान पूराकलां के किसानों का सब्र बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। खाद के लिए समिति पर आए किसान समिति के समीप ही सड़क पर खाद दो खाद दो के नारे लगाते हुए बैठ गए। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराके जाम खुलवाया।
जनपद का किसान खाद के लिए परेशान है और कुछ लोग मध्य प्रदेश में खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। इस पर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए। -हज्जू, एवनी
खाद न मिलने से बुवाई को काफी देरी हो गई है। प्रशासन किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गनेश, पूराकलां
शुक्रवार को साधन सहकारी समितियों पर खाद आ जाएगा । किसान खाद के लिए परेशान न हो। खाद मध्यप्रदेश नहीं जा रहा है। उसे रोकने का काम पुलिस का है। - रमेश गुप्ता, एआर सहकारिता ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें