फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में टपरा में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला किसान का शव

विज्ञापन
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम ककरेला में सोमवार की रात को खेत के टपरे में सो रहे एक किसान का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उसके कान और मुंह से खून निकल रहा था और घुटनों में चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम ककरेला निवासी काशीराम (60) सोमवार की देर रात को खेत में अपने टपरे में सोने गया था। जहां रात में करीब दस बजे तक वह पड़ोस वाले खेत के लोगों के साथ बैठा रहा और चाय भी पी। इसके बाद वह अपने टपरे में सोने चला गया।
मंगलवार की अलसुबह जब उसका बेटा शैलेंद्र खेत पर पहुंचा और टपरे (झोपड़ी) में गया तो उसके पिता का शव खून से लथपथ अवस्था में मृृत पड़ा था। उसके कान और मुंह से खून निकल रहा था और घुटनों में चोट के निशान थे। उसकी तौलिया और टोपा टपरे से कुछ दूरी पर पड़े मिले हैं। परिजनों ने घटना की जानकारी बानपुर थाने को दी, जिस पर बानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे रामजीवन ने बताया कि पिता की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है। उसने थाने में तहरीर दे दी है। मृतक के दो बेटे व तीन बेटियां हैं। उधर, पोस्टमार्टम में मौत का कारण प्रथम दृष्टया टीबी (क्षय रोग) की बीमारी मानी जा रही। उसके लंग्स चिपके हुए मिले हैं। हालांकि परिजनों द्वारा आरोप लगाने के चलते मृतक का विसरा सुरक्षित रख लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें