फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर दी जान, दूसरे की हालत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल के वाहर वनयाना के मृतक महेश बुनकर के परिजनों से शहर कोतवाल जानकारी लेते हुए - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में खाद के लिए परेशान दो किसानों की मौत हो गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैलवाराखुर्द में जहां एक किसान ने खाद नहीं मिलने से खेत में महुआ के पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली। वहीं थाना नाराहट के ग्राम बनयाना निवासी एक किसान की तीन दिन से लाइन में लगने से हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मैलवाराखुर्द निवासी सोनी अहिरवार (40) पुत्र सम्मे के परिजनों के अनुसार सोनी तीन दिन से लगातार खाद के लिए मुख्यालय जा रहा था, लेकिन उसे खाद नहीं मिली। इस कारण से वह हताश हो गया और सोमवार की शाम को गांव लौटकर सीधे खेत पर चला गया, जहां उसने महुआ के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। जब वह काफी देर तक नहीं घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। रात करीब नौ बजे जब परिवारजनों ने खेत पर जाकर भी देखा तो महुआ के पेड़ पर रस्सी से उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था।
यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे मृतक के बहनोई सज्जू ने आरोप लगाया कि उसके जीजा सोनी तीन दिन से खाद के लिए मुख्यालय जा रहे थे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिली, जिसके चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने बताया कि मृतक की एक बेटी और एक बेटा है। वह पांच बहन व दो भाइयों में चौथे नंबर का था। उसने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी की काफी समय पहले कैंसर बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास खाद की दुकान पर लाइन में लगे एक किसान की हालत बिगड़ने से उपचार के दौरान मंगलवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। थाना नाराहट के ग्राम बनयाना निवासी महेश कुमार बुनकर (36) पुत्र प्रकाश बुनकर मुख्यालय आकर गल्ला मंडी के पास स्थित खाद की दुकान पर लाइन में लगा था, सोमवार को दोपहर करीब 12.30 बजे उसकी हालत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर गिर गया। उसका चचेरा भाई ज्ञानचंद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां इमरजेंसी में उसका उपचार कराया गया और एक घंटे बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार होने पर उसे वापस घर भेज दिया। उसका भाई उसे पास के ग्राम मसौरा स्थित फुफेरे ससुर के यहां ले गया। जहां मंगलवार को दोपहर में लगभग ढाई बजे फिर से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी लगने कोतवाली व प्रशासन के अधिकारियों जिला अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई।
हास्यप्रद : आठ साल पहले हो चुकी पत्नी की मौत और सीओ बोले पत्नी ने दी तहरीर, कर्ज से परेशान था सोनी
ललितपुर। मंगलवार की शाम को करीब छह बजे मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां पत्रकारों ने उनसे खाद से परेशान दो किसानों की मौत के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात करके बताएंगे। तभी खाद से परेशान होकर फांसी लगाने वाले किसान का मुद्दा उठा तो सीओ सिटी फूलचंद ने बताया कि मृतक सोनी की पत्नी ने तहरीर देकर बताया है कि वह कर्ज से परेशान था, तब वहां हास्यास्पद स्थिति बन गई। बाद में उन्हें बताया गया कि मृतक की पत्नी की कई वर्ष पहले कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
ग्राम मैलवाराखुर्द में किसान ने खाद से परेशान होकर फांसी नहीं लगाई है। अन्य कारण सामने आए हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी।
अन्नावि दिनेश कुमार, जिलाधिकारी।

मैलवारा खुर्द के मृतक सोनी अहिरवार के परिजन जानकारी देते हुए- फोटो : LALITPUR

खाद को लेकर मृतक ललितपुर के किसान महेश बुनकर का फाइल फोटो- फोटो : LALITPUR

ललितपुर का मृतक किसान सोनी अहिरवार फाइल फोटो- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें