कैप्सन -3- एसडीएम को ज्ञापन देते सपाई 4 - मुख्यमंत्री को पोस्टर जलाते सपाई
- फोटो : TALDEHATE
ललितपुर/तालबेहट। सोमवार को जन अधिकार पार्टी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों व बढ़ती महंगाई को नियंत्रण करने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। समय पर खाद व योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की है कि किसान विरोधी तीनों बिलों को वापस लिया जाए, दलित पिछड़े अल्पसंख्यकों की हत्याओं के उत्पीड़न को रोका जाए। अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाए। अन्ना प्रथा को बंद किया जाए। छोटे मजबूर किसान व्यापारियों का कार्य व बिजली का बिल माफ किया जाए। किसानों के गन्ने के मूल्य का भुगतान किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शोभाराम सेन, अजय सेन, भागचंद्र, शनि श्रीवास, देवी सेन, गुन सागर, देवराज आदि के हस्ताक्षर बने हैं। उधर, तालबेहट में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर राम रतन कुशवाहा, भवानी कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा समेत ब्लॉक के समस्त कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।