ललितपुर में कोतवाली क्षेत्र के सिरगन गांव निवासी सूरज (17) पुत्र खुशीराम का शव गांव के बाहर तालाब के किनारे स्थित सूखे कुएं से बरामद हुआ है। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ललितपुर में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकली शोभायात्रा में शामिल होने आए कोतवाली क्षेत्र के सिरगन गांव के रहने वाले किशोर का शव गांव के बाहर एक सूखे कुएं में मिला है। बेटे की मौत की खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सिरगन गांव निवासी सूरज (17) पुत्र खुशीराम का शव गांव के बाहर तालाब के किनारे स्थित सूखे कुएं से बरामद हुआ है। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर घर वाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सूरज की मौत को लेकर उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है। दोस्त के साथ हुए विवाद को इसकी वजह मान रहे हैं।
मृतक किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।