फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक दवा लेने जा रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जायद की फसल मूंग को कीटनाशक दवा लेने जा रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम जिजयावन निवासी मुकेश यादव (33) वर्ष पुत्र इंदर सिंह बृहस्पतिवार को दोपहर में अपनी जायद की फसल मूंग को कीटनाशक दवा लेने की कहकर घर से बिरधा के लिए निकला था। बिरधा जाते समय लोडिंग गाड़ी में अचानक सीने में दर्द हुआ जिसकी सूचना उसने चालक को दी जिस पर चालक मुकेश को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के चाचा पप्पू यादव ने बताया मुकेश के पिता की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह परिवार में इकलौता था। इसके दो पुत्री व एक पुत्र है। अब परिवार के पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें