ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक लॉज में शनिवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवक दो दिन से लॉज में ठहरा हुआ था। मृतक की पहचान जिला झांसी के नगरा क्षेत्र के सूरी गली निवासी 30 वर्षीय उदयवीर बाजपेई पुत्र रविंद्र बाजपेई के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी हैं।