फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन के खंभे में आ रहे करंट लगने से युवक की मौत्

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के खंभे में आ रहे करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट के जामनी बांध के पास स्थित ग्राम देवरी में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से ग्रामीण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नाराहट क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी पुष्पेंद्र (23) पुत्र कपूरे अहिरवार शुक्रवार को गांव में ही घर के पास गली में जा रहा था। तभी वह पास एक हाईटेंशन लाइन के खंभे से सटकर निकला और वह खंभे में झुक गया। इस पर खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से वह मौके पर ही कुछ देर तड़पता रहा, लेकिन हाईटेंशन करंट होने की वजह से किसी ने उसे अलग करने की हिम्मत भी नहीं जुटाई और उसकी तड़पते हुए मौके पर कुछ ही पलों में मौत हो गई। यह देख कुछ ग्रामीणों ने बिजली विभाग में फोन करके लाइट बंद कराई और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर थाना नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई ने जानकारी दी कि उसका भाई पुष्पेंद्र खंभे के पास से निकला और खंभे से झुक गया, जिससे उसमें आ रहे करंट की चपेट में आ गया। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है और वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती करता था। उसके पास दो एकड़ खेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें