ेतों से होकर पाइप लाइन डलती हुई
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय किसान संघ ने गैस पाइप लाइन डालने के लिए खेत खोदकर फसल को नष्ट करने व बिना मुआवजा दिए लाइन डालने के आरोप को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम दैलवारा, बख्तर, खुरा व सिलगन में गैस पाइप लाइन की खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इसमें कई किसानों के खेत में फसल की खुदाई कर बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पाइप लाइन डालने का मुआवजा नहीं दिया गया है। मात्र किसानों से जमीनों के दस्तावेज लेकर गुमराह किया जा रहा है। मना करने पर संबंधित ठेकेदार द्वारा किसानों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि पाइप लाइन डाले जाने की सर्वे की जाए, जिसके बाद मुआवजा दिलाया जाए। ज्ञापन पर प्रांतीय उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, जिला मंत्री सोहनलाल आदि अन्य किसानों के हस्ताक्षर बने हैं।