फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से बैग चोरी का आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

विज्ञापन
चोरी का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना तालबेहट क्षेत्र के चौकी तेरईफाटक के निकट खड़ी बाइक से बीते माह साथियों के साथ बैग चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात व एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि 21 नवंबर को एसओजी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह व तेरईफाटक चौकी प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और तालबेहट के ग्राम झरर निवासी सुमित यादव को ग्राम ककड़ारी नहर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि 21 सितंबर को अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर तेरईफाटक के पास खड़ी बाइक से एक बैग चोरी कर लिया था। जिसमें दो किलो आठ सौ ग्राम चांदी और एक मोबाइल फोन मिला था।
सुमित के कब्जे से पुलिस ने चोरी के माल में से एक मोबाइल, 11 जोड़ी पायल, 61 जोड़ी बिछिया मिली हैं। जिसका वजन लगभग 540 है, जो हिस्से में मिला था। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। हेड कांस्टेबल जायद अली, अभय सिंह, कांस्टेबल सुदर्शन पाठक, तेजप्रताप, रजनीश चौहान, तेरइफाटक में तैनात हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल विकास चंद्र आदि मौजूद रहे।

चोरी में बरामद सामान- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें