फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: अवैध शराब का शिकार बना 11 वर्षीय किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब पीने से बालक की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

- तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में करवाया भर्ती
- परिजनों ने लगाया जबरन शराब पिलाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर क्षेत्र समेत पूरे जिले में बिक रही कच्ची शराब पर रोकथाम नहीं लग पा रही है। इस कारण से ही कच्ची शराब के शिकंजे में लोग फंसते चले जा रहे हैं। बुधवार की रात रोड़ा गांव निवासी एक 11 साल के बालक की कच्ची शराब पीने से हालत बिगड़ गई। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं परिजनों ने जबरन शराब पिलाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के रोड़ा गांव निवासी कीरत अहिरवार का 11 साल का बेटा बुधवार को गांव में खेलने की बात कहकर घर से निकल गया। इसके बाद उसे गांव स्थित सहरिया बस्ती में स्थित एक दुकान के बाहर उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देख एक गांव की लड़की ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसके मुंह से कच्ची शराब की बदबू आते देख घर ले आए। वहां भी हालत में सुधार न आने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। किशोर के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में कई जगहों पर कच्ची शराब का कारोबार संचालित होता है। इससे लोग इसके आदी होते जा रहे हैं। पिता ने गांव के लोगो पर जबरन कच्ची शराब पिलाने के आरोप लगाये हैं। गौरतलब हो कि शहर क्षेत्र समेत पूरे जिले में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। कबूतरा समुदाय समेत अन्य वर्ग भी इस व्यापार में शामिल होने से इसका हर जगह विस्तार हो गया है। वहीं कीमत में सस्ती होने के कारण निम्न वर्ग इसका आदी होता चला जा रहा है। इसके साथ ही आबकारी विभाग की ओर से लगातार कोई कार्रवाई न किए जाने से इस अवैध व्यापार पर कोई रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना होने पर की छापेमारी, मिली 23 लीटर कच्ची शराब
बुधवार को किशोर की हालत बिगड़ने के बाद आबकारी विभाग में शहर ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 23 लीटर शराब के साथ दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार को आवकारी निरीक्षक अमित कुशवाहा ने आबकारी टीम के साथ शहर क्षेत्र के बरिया, कैलगुंवा तिराहे के पास व मवेशी बाजार में छापेमारी की। इस दौरान दो महिलाओं के पास से टीम को सिर्फ 23 लीटर ही कच्ची शराब बरामद हुई। इस दौरान टीम ने कबूतरा जाती की दो महिलाओं राजकुमारी व पुष्पा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें