फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व टिप्पर के पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। चालक के नियंत्रण खोने पर दो अलग-अलग स्थानों पर दो वाहन पलट गए। हालांकि गनीमत यह रही कि दुर्घटनाओं में किसी को गंभीर रूप से चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना शहर के जखैनी इलाके में सामने हुई। यहां रामबन से सांबा की तरफ जा रहा टिप्पर जैसे ही जखैनी पहुंचा तो अचानक सामने से दूसरा वाहन आ गया। चालक ने टक्कर से बचने के लिए टिप्पर को राजमार्ग के किनारे की तरफ मोड़ा, लेकिन नियंत्रण खोने पर पलट गया। मौके से गुजर रहे वाहन के चालकों ने चालक को बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक को ज्यादा चोट नहीं लगी। दूसरी दुर्घटना रैंबल थाना क्षेत्र के मंथल इलाके में वीरवार सुबह हुई, जहां श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहा सेब से भरा ट्रक चालक के नियंत्रण खोने पर बीच राजमार्ग पर पलट गया। जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और चालक को सुुरक्षित बाहर निकाला। चालक पूरी तरह से सुरक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें