युवती के साथ छेड़छाड़ पर चार के खिलाफ रिर्पोर्ट
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत एक गांव में घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना पाली के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व दोपहर करीब तीन बजे जब वह अपने घर में थी, तभी ग्राम पटऊवा निवासी युवक छोटू लोधी उसके घर आया और मुझे बुरी नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। इसकी शिकायत करने पर वह अपने भाइयों अनूप और हल्ले लोधी एवं पिता सुुंदर लोधी के साथ आया और उसे घर में घुसकर मारपीट कर दी। विरोध करने पर सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों भाइयों एवं पिता समेत चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।