फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। लाइनपार थाने के अधीन आने वाले एक गांव से 11 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गई है। परिजनों ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने कहा है कि वह एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। गत 8 मार्च को एक युवक शादी का झांसा देकर उसकी 11 वर्षीय बेटी को कहीं ले गया। तब से लेकर अब तक दोनों को हर संभावित स्थानों पर तलाशा जा चुका है लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस तलाश करने में मदद करे। किशोरी को झांसा देकर ले जाने का आरोप उत्तर प्रदेश के एक युवक पर है। उधर, मामले के जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है। जिस युवक का नाम सामने आया है, उसका भी पता लगाया जा रहा है। किशोरी के मिलने के बाद ही उसके लापता होने के सही कारणों की पुष्टि की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें