मड़ावरा। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण, मास्क उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति ग्रामीणों में जागरुकता के लिए शनिवार को सीएचसी से मुस्कान एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि यह वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को लेकर जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए लोगों को पहले से ही जागरूक हो जाना चाहिए। कोविड नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाएं और आपस में दो गज की दूरी भी रखें। चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि यह गाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर बीडीओ दीपेंद्र पांडेय, डॉ. एसके सोनी, बीसीपीएम जितेंद्र तिवारी, कामेश कुमार मौजूद रहे।