फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ी कार, मामा-भांजे समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार कोतवाली के राजघाट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मड़वारी में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। दुर्घटना में कार सवार मामा-भांजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। चारों कार से शादी समारोह में भाग लेने के लिए चंदेरी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र के ग्राम खैरा खिरिया, बरौदा डांग के पास निवासी संजय राजा (19) पुत्र लखन सिंह, उसका मामा नई बस्ती निवासी आनंद राजा (24) पुत्र उम्मेद सिंह, ग्राम अमरपुर निवासी राममोहन (21) पुत्र सुरेश और संजय यादव (22) पुत्र भैयालाल बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे कार से जखौरा के ग्राम तिलहरी में आयोजित एक शादी समारोह में जा रहे थे। चंदेरी मार्ग पर कालापहाड़ी के आगे ग्राम मड़वारी के पास तेज रफ्तार होंडा सिटी कार सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी मिलने पर राजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने संजय और आनंद राजा को मृत घोषित कर दिया, जबकि राममोहन एवं संजय यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में राममोहन की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। संजय यादव की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें