ललितपुर। उप्र उद्योग व्यापार मंडल आईटी मंच ने बुधवार को छात्रों पर डंडे फटकारने के मामले में विरोध जताते हुए डीएम को ज्ञापन दिया।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की कृपा जाए और निर्दोष छात्रों पर की गई कार्रवाई वापस होना चाहिए ताकि उनका भविष्य उज्जवल बन सके। इस मौके पर
जिलाध्यक्ष अंकित सतभैया, शुभम जैन पिंटू, दीपक चौधरी, विशाल जैन, रोहित जैन शिवाजी, अभिषेक जैन अब्बू, अमित पंथ, शुभांकर सुडेले, अंकुर शर्मा, उदित जैन महाराजा, हर्षित जैन, संकेत विश्वरी, निमेष तिवारी, आकाश सलूजा, आयुष शर्मा, निखिल यादव, अविरल जैन, शुभम खजुरिया, अर्पित जैन, अभिलाष चौरसिया, सौरभ कुशवाहा, सचिन मोदी, एंजिल जैन राजू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ब्यूरो
------------
मंडलायुक्त व डीआईजी से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन
ललितपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बुधवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ मंडलायुक्त अजय शंकर पांडे व डीआईजी जोगेंद्र कुमार से मुलाकात कर कहा कि छात्रों की समस्या सुलझाने के जगह उन पर डंडे फटकारे गए। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई और छात्रों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।
इस अवसर प्रदेश महासचिव एवं ललितपुर प्रभारी राहुल रिछारिया ने कहा कि जिन छात्रों की अंक तालिका में नंबर दर्ज नहीं किए गए, जिसके लिए छात्र पिछले 45 दिनों से आंदोलन कर रहे थे। अंक तालिका में अंक दर्ज कराए जाए। प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मनीराम कुशवाहा ने छात्रों पर दर्ज हुए मुकदमों को निरस्त किए जाने और दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर दीपक शिवहरे, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय जाटव, दीपक शिवहरे, सूर्यकांत बबेले, रोमान खान शामिल रहे।
------------
भाजपा के लिए छात्रहित सर्वोपरि
ललितपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि पार्टी के लिए छात्रहित सर्वोपरि हैं। उन्होंने इस संबंध में डीएम से बात कर छात्रों को समस्या का समाधान कराने की बात की है। उन्होंने जीआईसी में छात्रों पर पुलिस द्वारा डंडे बरसाने की निंदा की। ब्यूरो
----------
युवा ब्राह्मण महामंडल ने डीएम को दिया ज्ञापन
ललितपुर। युवा ब्राह्मण महामंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन देकर छात्रों पर डंडे बरसाने की घटना का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों की लापरवाही से छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाए। इस मौके पर राजेश दुबे, रविकांत तिवारी, अंकित कौशिक, आयुष शर्मा, अवधेश कौशिक, कौशल किशोर गोस्वामी, राकेश, अखिलेश पाठक, राहुल, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
-----
छात्रों पर लाठियां किसके आदेश से फटकारी गईं, उन दोषियों पर हो कार्रवाई
महरौनी । राजकीय इंटर कॉलेज में अंक तालिका में अंक प्रदर्शित किए जाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा घेर कर लाठी फटकारे जाने विरोध में प्रसन्न यादव के नेतृत्व में एक ज्ञापन महरौनी उपजिलाधिकारी मो. कमर के जरिए प्रदेश की महामहिम राज्यपाल को भेजा गया। इसमें कहा गया है कि छात्रों पर लाठियां किसके आदेश से फटकारी गईं, उन दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में बताया गया कि सोमवार की शाम जीआईसी विद्यालय ललितपुर में कक्षा 12 के अंक पत्र में सुधार को लेकर जिला प्रशासन द्वारा वार्ता के लिए छात्रों अभिभावकों को बुलाया गया था अभिभावकों एवं जिला प्रशासन के मध्य हो रही वार्ता का अन्य छात्र इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठियां फटकारी और जलती हुई लकड़ी से छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया । यह लाठीचार्ज किसके आदेश पर और क्यों किया गया इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने राज्यपाल से उन लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देते समय शिल्पी रजक, करन रजक, राजविंद्र यादव सिलावन, गब्बर यादव माफीदार, गजेंद्र सिंह राजपूत, कप्तान सिंह, आकाश सिंह, कल्लू राजा, आदित्य नायक, राजेंद्र सिंह, अनुज राजा, वैभव धुरिया सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
एएसपी के व्यवहार से खफा पत्रकार संगठनों ने दिया ज्ञापन
ललितपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक के पत्रकारों के साथ किए गए अमर्यादित आचरण का विरोध कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। बताया कि अधिकारियों की कार्यशैली पर रोक लगाई जाए और अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। इस अवसर पर महरौनी तहसील अध्यक्ष अभिषेक जैन अनोरा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पत्रकार उपस्थित रहे। उधर, मडावरा में एसडीएम केके सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। उधर, तालबेहट में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में तहसील के पत्रकारों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विशेश्वर सिंह को सौंपकर घटना की जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुदामा प्रसाद दुबे सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। ब्यूरो