फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खड़ेरा में हाईवे पर जानवर के सामने आ जाने से बाइक फिसल गई, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। कोतवाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक महरौनी निवासी प्रवीण कुमार (24) पुत्र कांशीराम सोमवार को अपने साथी सेवाराम उर्फ शिब्बू की ससुराल मध्य प्रदेश के कस्बा मालथौन गए थे। उनके एक अन्य साथी ग्राम बसवां निवासी सुरेश छलौने भी साथ में था। तीनों एक ही बाइक से मालथौन से देर रात वापस घर लौट रहे थे। अभी वह ग्राम खड़ेरा के पास ही पहुंचे थे कि उनकी तेज रफ्तार बाइक के सामने एक जानवर आ गया, जिसके चलते उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रवीण की उपचार के दौरान मौके पर मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों सेवाराम और सुरेश का उपचार किया गया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सड़क दुर्घटना में सफाई कर्मचारी की मौत
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बांसी के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार सफाई कर्मचारी की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा निवासी राजेंद्र सहरिया (36) पुत्र घनश्याम बबीना में जिला पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। मंगलवार की सुबह वह मोटर साइकिल से ड्यूटी पर बबीना जा रहा था। अभी वह बांसी चौकी के पास हाईवे पर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया और वाहन की चपेट में आने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। यह देख उसे राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भांजे संजय ने बताया कि मृतक बबीना में जिला पंचायत में सफाई कर्मचारी था। मृतक के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है और उसकी एक बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें