फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की प्रगति के लिए सपा को छोड़कर किसी ने नहीं दिया ध्यान

विज्ञापन
कैप्सन - पत्रकार वार्ता करते पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक दलों ने जातिगत बाहुल्यता देखते हुए प्रदेश के पिछड़े क्षेत्र बुंदेलखंड के कुछ समाज विशेष में अपनी घुसपैठ बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के चलते सपा ने बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में समाजवादी पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा को बुंदेलखंड के कुशवाहा समाज की नब्ज टटोलने की जिम्मेदारी जनपद के प्रवास पर है। नगर के सपा कार्यालय पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सरकारों पर क्षेत्र के विकास एवं कुशवाहा समाज के साथ धोखा करने का आरोप लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की सभी सीटों पर कुशवाहा समाज का मतदाता निर्णायक भूमिका में होने के बावजूद उपेक्षित है। भाजपा ने हमेशा कुशवाहा समाज को धोखा दिया है। भाजपा सरकार को विफल बताते हुए कहा कि न तो किसानों को आय दुगनी हुई और न ही काला धन वापस आया, न ही दो करोड़ बेरोजगारों को प्रति वर्ष नौकरी दी गई। सरकार इस जनपद के किसानों को खाद तक उपलब्ध कराने में असफल है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कुशवाहा समाज को उम्मीदवार हो सकता है। क्योकि सपा मुखिया जातिवाद से ऊपर की सोच रखते है। वही उन्होंने कहा कि जब बसपा अपने मुख्य उद्देश्य से भटकने लगी तब उन्होंने सपा का थामन थामा। सपा सरकार में एक जाति विशेष के बोलबाला होने के प्रश्न पर वह कोई उत्तर न दे सकें। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष मान सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल अडजरिया आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें