फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ पदयात्रा निकाली

विज्ञापन
ग्राम सिलगन से पदयात्रा निकालते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष बलवंत राजपूत की अगुवाई में बुधवार को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिज्ञा पदयात्रा कार्यक्रम के तहत भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सदर विधानसभा में ग्राम सिलगन से लेकर दैलवारा, मनगुवां, खुरा, सिरसी तक और महरौनी विधानसभा क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष परमानंद पाठक एवं ब्लॉक अध्यक्ष दीवान पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें गांव-गांव में नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों से जनसंपर्क किया और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा भेजे गए प्रतिज्ञा पत्र बांटे गए। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से किसानों युवाओं मजदूरों छोटे दुकानदारों से महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ के तहत लोगों से कहा कि वर्तमान की मोदी सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है आम जनमानस को जीना भी मुश्किल हो गया है डीजल, पेट्रोल, गैस एवं सरसों के तेल के दाम बढ़ने से गरीब किसान मजदूर की मुश्किलें बढ़ रहीं हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, जिला उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, प्रदीप रिछारिया, मोहन सिंह चंदेल, जिला महासचिव पुनीत देवलिया , राकेश रजक, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, सचिव बहादुर राजपूत,कमल किशोर दुबे, नेक सिंह राजपूत, रामनरेश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष जखौरा नागेश रजक, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय जाटव, एनएसयूआई प्रदेश सचिव कुलदीप पाठक, नातीराजा, रोहित कुशवाहा, संजय रैकवार, बादाम सिंह राजपूत, रूप सिंह राजपूत, राहुल सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें