ललितपुर। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके दिए योगदान को याद किया।
इसके उपरांत कलक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर सपूतों को नमन किया।
सजीव प्रसारण के दौरान जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, महामंत्री वंशीधर श्रीवास उपस्थित रहे। सदर विधायक सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन एवं जिलाधिकारी ने जनपद के सार्वजनिक स्थलों पर भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कलक्ट्रेट सभागार में लखनऊ के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। सूचना विभाग द्वारा दो एलईडी वीडियो वैन लगाकर नगर के प्रमुख चौराहों पर भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लोगों दिखाया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्यक्रम 9 अगस्त काकोरी ट्रेन वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम वि/रा अनिल कुमार मिश्र, एडीएम न्यायिक नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक रजनीश राय, सीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी आदि मौजूद रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बृजनंदन किलेदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सदर विधायक रामरतन कुश?- फोटो : LALITPUR