फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में मनीषा गोला फेंक में अंगद अव्वल रहे...

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। विकासखंड स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता महामना मदन मोहन मालवीय खेल परिसर गुढ़ा में हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार चंद्रभूषण प्रसाद, भाजपा नेता बब्बू राजा बुंदेला, श्रीराम पटैरिया ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण के साथ रैली का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में छह न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट करते हुए मंच को सलामी दी। उच्च प्राथमिक स्तर में बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सौजना की छात्रा मनीषा प्रथम रही। गोला और चक्का फेंक प्रतियोगिता में यूपीएस नैनवारा के अंगद अव्वल रहे। पीटी में बम्होरी बहादुर सिंह के बच्चों ने कोच अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन में अच्छा प्रदर्शन किया। यूपीएस नैनवारा के छात्रों ने हिर्देश गोस्वामी के निर्देशन में अमर शहीद एकांकी प्रस्तुत कर माहौल को देश भक्ति से ओतप्रोत कर दिया। समूह गान व अंताक्षरी में यूपीएस कन्या गुढ़ा की छात्राओं ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय सौजना की छात्रा कमला ने चक्का फेंक में तो सुलेख में पीएस हरिजन बस्ती की छात्रा अव्वल रही। पीएस छपरट ने अपने पूर्व वर्ष के प्रदर्शन को जारी रखा अन्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिस पर उन्हें प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कृष्ण कुमार अवस्थी, प्रदीप मिश्रा, राजेश रिछारिया, रविंद्र पटेरिया, अवधेश राजा, रोहित चंसोरिया, पंकज चतुर्वेदी, अरुण तिवारी, अनंत जैन, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित, अजय कौशिक, हरीराम साहू, राममोहन, पवन स्वरूप पटैरिया, रामसेवक निरंजन, राजेश जैन, महेश कुमार, दयाशंकर, राजीव लिटौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें