ललितपुर। जिले में रबी की फसलों की बुवाई के लिए 50 हजार मीट्रिक टन डीएपी की जरूरत होती है। यहां पर अब तक मांग के सापेक्ष 20 हजार मीट्रिक टन खाद आवंटन हो चुका है। अब यहां पर एक हजार मीट्रिक टन खाद का स्टॉक मौजूद है। अफसरों का दावा है कि खाद की एक रैक बुधवार को आने की संभावना है। इससे खाद की किल्लत खत्म हो जाएगी।
जनपद में रबी की फसल की बुवाई का लक्ष्य 3,06,896 हेक्टेयर में बुवाई करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 50 हजार मीट्रिक टन खाद की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष 20 हजार मीट्रिक टन खाद का 26 अक्तूबर तक वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में एक हजार मीट्रिक टन का स्टाक मौजूद है। अफसरों का दावा है कि खाद की एक रैक मंगलवार और बुधवार को आने की संभावना है। इसमें लगभग 4500 मीट्रिक टन खाद आएगा। इससे किसानों को खाद की किल्लत खत्म हो जाएगी।
इस संबंध में राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में रबी की बुवाई का सीजन के शुरू होने से अब तक 20 हजार मीट्रिक टन खाद वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में एक हजार मीट्रिक टन खाद स्टॉक है। झांसी से एक हजार मीट्रिक टन लिया गया है। 4500 मीट्रिक टन की दो रैक भी आ रही हैं।