फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही कचहरी में हो गया जल भराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्की बारिश से ही कचहरी में जलभराव
ललितपुर। शुक्रवार को दोपहर में सिविल लाइन क्षेत्र में हल्की बारिश हुई तो कचहरी परिसर के कुछ हिस्से में जलभराव हो गया। हालांकि, कुछ समय बाद अधिकांश क्षेत्र का पानी बह गया लेकिन गहराई वाले स्थल पर पानी भरा रहा।
विज्ञापन

कई अधिवक्ताओं के बस्ते भी जलभराव की समस्या से प्रभावित हो रहे हैं। फरियादियों को जल भराव के दौरान उनके बस्तों पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। यह समस्या नई नहीं है, जब भी बारिश होती है तब यहां जलभराव हो जाता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसी कचहरी परिसर से होकर विकास भवन का रास्ता है। इससे इस रास्ते पर लोगों की आवाजाही कुछ ज्यादा ही रहती है। इसके बाद भी किसी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं है। इससे कचहरी परिसर को जल भराव से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि आज जब बारिश हुई तो सिविल लाइन क्षेत्र में लोगों को भीगने से बचने के लिए छांव ढूंढनी पड़ी, जबकि घंटाघर क्षेत्र में बूंदाबांदी में ही बारिश सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें