फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई नहीं होने से सफाई कर्मी नाखुश

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई न होने से कर्मचारी नाराज
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है। इसमें कहा गया कि नौ जुलाई को छह सूत्रीय मांग पत्र दिया था, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस दौरान संघ की ओर से एक लिपिक के कारनामे उजागर किए थे। उन्होंने अधिकारियों पर सफाई कर्मियों की समस्या को गंभीरता से नहीं लेने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संघ द्वारा दिए गए मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं हुई तो सोलह अगस्त को कार्य बहिष्कार करते हुए कार्यालय प्रांगण में धरना दिया जाएगा। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला मंत्री मंगल सिंह आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें