फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी में कुदाल से हमलाकर महिला की हत्या

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

मोहम्मदी। बच्चों के बीच हुए विवाद में कुछ लोगों ने महिला विभा सिंह की कुदाल से हमलाकर हत्या कर दी। मृतका के पति ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
बगरेठी गांव निवासी रनवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार 30 अक्तूबर की सुबह सात बजे उसके बच्चे स्कूल गए थे। वहां उनके 12 साल के बेटे को स्कूल के बच्चों ने पीटा। रनवीर सिंह का आरोप है कि उनके बच्चे को गांव के संदीप सिंह के बेटे ने पीटा था। रनवीर ने इसकी शिकायत की तो मोहल्ले के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। मगर अगले दिन रविवार की शाम करीब छह बजे संदीप अपने घरवालों के साथ लाठी डंडा लेकर रनवीर के घर जा पहुंचा और और गाली गलौच करने लगा। इसका विरोध करने पर रनवीर के 17 वर्ष के बेटे सूरज को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर रनवीर सिंह की पत्नी विभा सिंह अपने बेटे को बचाने पहुंचीं। उस पर संदीप ने कुदाल से हमला कर दिया, जिससे घायल होने पर विभा ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रनवीर का आरोप है कि विभा के लहूलुहान होने के बावजूद उसके बेटे सूरज और उसके भाई शिवकुमार को हमलावर बुरी तरह पीटते रहे। इस बीच शोर सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने सूरज को बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संदीप, प्रदीप, मुनक्के, सुन्ने, कल्लू और रामकुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि दोनों पक्षों के बीच बच्चों को लेकर मारपीट हुई थी, उसी में मामला बढ़ गया। शाम को झगड़ा दोबारा हुआ, जिसमें विवाद बढ़ गया। झगड़े में रनवीर सिंह की पत्नी विभा सिंह की मौत हो गई। इस मामले में संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें