फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में जलाए दीये, बच्चों ने भी दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
गोला में दीपोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर मंगल कामना के साथ प्रार्थना करते बच्चे।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में लगे स्वनिधि दीपोत्सव मेले में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मंगल कामना के साथ शहीदों की याद में दीये जलाए।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने मां सरस्वती वंदना, श्री बाबू राम बाल उद्यान के बच्चों ने मां तुझे सलाम, आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर के बच्चों ने श्री गणेशा देवा, इंडियन हेरिटेज एकेडमी के बच्चों ने चंदा मामा, स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर के बच्चों ने देश गीत प्रस्तुत किए।
सांस्कृतिक मंच पर सूर्यांश तिवारी, शोभित यादव, ईशांत राठौर, तनवी, परी, अंकित अवस्थी, साधना, सोहिता, रितिका, आर्वी, माही, बुलबुल, सायफा, मन्नत, आर्या सोनी आदि बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर पालिका अध्यक्ष ने अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी देश गाकर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने स्वनिधि दीपोत्सव मेले का उद्देश्य बताते हुए स्वदेशी अपनाने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आवाहन किया। संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पांडे, प्रधान लिपिक राजेश बाजपेई, आलोक तिवारी, महेंद्र वर्मा, संजीव दिक्षित, नीरज मिश्रा, नीरज दीक्षित, विवेक पांडे, संदीप वर्मा, मनोज वर्मा, राजेश प्रजापति, पियष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें