फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : मुख्य परीक्षा बाद होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
नई शिक्षा नीति 2020 में भी उच्च शिक्षा आयोग के गठन की सिफारिश की गई थी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन
24 मार्च से शुरू हो रहीं परीक्षाओं का 12 अप्रैल को होगा समापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड ने परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। 24 मार्च से 132 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शुरू होगी, जिसमें 87011 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। हालांकि इस बार प्रयोगात्मक परीक्षाएं बोर्ड परीक्षा के बाद होंगी। शिक्षक से लेकर छात्रों का कहना है कि प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आ गई मुख्य परीक्षा की तारीख। वहीं डीआईओएस का कहना है कि बोर्ड ने परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। मगर, परीक्षा को लेकर हमारी तैयारी पूरी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा की स्कीम जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षा की शुरूआत 24 मार्च को हिंदी विषय के पेपर से होगी। इस बार हाईस्कूल में 46064 संस्थागत एवं 263 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि इंटरमीडिएट में 35552 संस्थागत और 5395 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

कोरोना काल में पठन पाठन प्रभावित होने के बाद पिछले कुछ दिन से सुचारू रूप से कक्षाएं संचालित होने लगी थी। ऐसे में बोर्ड परीक्षार्थियों को पेपर की तैयारियां कराई जा रही थीं। हालांकि शिक्षकों से लेकर छात्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख घोषित होने का इंतजार था। इनको भरोसा था कि बोर्ड परीक्षा प्रयोगात्मक परीक्षा के बाद शुरू होगी, लेकिन अभी तक इसकी तिथि घोषित नहीं हुई है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। मगर, मंगलवार रात स्कीम जारी होने से छात्र और शिक्षकों की धड़कने बढ़ गई है। इनका कहना है कि परीक्षा शुरू होने में सिर्फ 14 दिन शेष हैं। इसमें भी होली है। तीन चार दिन उसमें निकल जाएंगे।
यूपी बोर्ड ने स्कीम जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। 132 परीक्षा केंद्रों पर 87011 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा मुख्य परीक्षा के बाद होगी।
- ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस
इतनी जल्दी परीक्षा की तारीख घोषित होने की उम्मीद नहीं थी। प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि का इंतजार था। हालांकि कोर्स पूरा हो चुका है। छात्रों को परीक्षा की तैयारी कराई जा रही थी।
- बलराज अवस्थी, आरएम ज्ञान दायिनी
परीक्षा की तैयारी करने के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख घोषित होने का इंतजार था, लेकिन बुधवार को अचानक स्कीम जारी हो गई। हालांकि परीक्षा को लेकर हमारी पूरी तैयारी है।
विज्ञापन

- श्रृति मिश्रा, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज
प्रयोगात्मक परीक्षा पहले होती तो मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए और समय मिल जाता। ऐसे में रिवीजन और अच्छा हो जाता। परीक्षा की तारीख से कोई अंतर नहीं पड़ता हमारी तैयारी पूरी है।
- तान्या अवस्थी, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें