फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर रात में मतगणना स्थल पर पहुंचे सपाई

विज्ञापन
मतगणना केंद्र के बाहर सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
मंगलवार को वाराणसी में डेमो ईवीएम का मामला आया था सामने
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मंगलवार को वाराणसी में डेमो ईवीएम का मामला सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर पहुंच गए। इस दौरान कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने शोरगुल भी किया, जिससे कर्मचारी व अधिकारी भी अनहोनी की आशंका से सकते में आ गए। दूसरे दिन बुधवार को भी सपा प्रत्याशी समेत उनके समर्थक मतगणना स्थल पर डेरा डाले हुए हैं।
पिछले कुछ चुनावों से ईवीएम विपक्षी दलों के निशाने पर रही है। इस बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में राजापुर मंडी के स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। इसके बाद से ही सपा समेत कई विपक्षी दलों ने ईवीएम की निगरानी के लिए अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे ईवीएम की निगरानी की जा रही है, लेकिन सपा नेताओं ने सरकार पर भरोसा करने से इनकार कर दिया है और धांधली की आशंका जताई है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार की रात को ही सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, एमएलसी शशांक यादव, प्रत्याशी रामसरन, विनय तिवारी, प्रीतइंदर सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता राजापुर मंडी पहुंच गए। एक साथ सपाइयों की भीड़ देखकर अधिकारी-कर्मचारी सकते में आ गए, क्योंकि कुछ लोगों ने शोर-शराबा भी किया। हालांकि बातचीत कर अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद कुछ सपाई वापस गए तो कुछ सपाई मतगणना स्थल पर ही रात भर डटे रहे। बुधवार को भी श्रीनगर प्रत्याशी रामपाल, कस्ता प्रत्याशी सुनील कुमार लाला आदि मतगणना स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें