फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को हराने के लिए फसल चौपट करने वाले सांड़ ही काफी: स्वामी प्रसाद

विज्ञापन
निघासन में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा प्रत्याशी अरएस कुशवाहा और अन्य।
विज्ञापन
राजपाल, संजय सिंह और लीलावती भी चुनावी सभा में भाजपा पर बरसीं
विज्ञापन

निघासन। पूर्वमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस चुनाव में यूपी से बाबा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उनको हटाने के लिए किसानों के खेत में फसल चौपट करने वाले सांड़ ही काफी हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य निघासन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। एमएलसी राजपाल कश्यप, जनवादी अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद और लीलावती कुशवाहा ने भी भाजपा पर जोरदार हमला बोला।
गौतम बुद्घ डिग्री कॉलेज में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की आंधी चल रही है। यदि भाजपा सरकार बनी तो इस बार किसानों को अपनी जमीन से भी हाथ धोना पड़ेगा। दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि योगी ने जो पाप किया है, यूपी की जनता उनको ब्याज सहित वापस करेगी।
विज्ञापन

एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि सपा तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने जा रही है। भाजपा का दिया हुआ सिलिंडर जनता वापस कर इंडेक्शन पर खाना बनाएगी। तीन चरण के चुनाव में बाबा आईसीयू में चले गए हैं। खीरी हरदोई के बाद पूर्वांचल के चुनाव में वह वेंटीलेटर पर चले जाएंगे। जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने भाजपा को पिछड़ों की दुश्मन बताया। उन्होंने सपा का घोषणा पत्र के बारे में बताया।
विज्ञापन

सभी नेताओं ने सपा के पक्ष में मतदान कर आरएस कुशवाहा को जिताने की बात कही। कार्यक्रम को आरएस कुशवाहा, धनीराम, कयूम, अरूण मौर्य, मोहन चंद उप्रेती, शशांक यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष, रामपाल यादव, मनोज वर्मा, सलीम, अंसर महलूद, गुरप्रीत सिंह जार्जी, बेनजीर उमर, ओमकार सिंह, भंडारी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें