फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिना नदी की झाड़ियों में है बाघ का ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव लीलापुर के दक्षिण में नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव अंडूबेहड़ निवासी 26 वर्षीय युवक शोभित पर हमला करने वाला बाघ अब तक अपना ठिकाना कठिना नदी की झाड़ी में बनाए हुए हैं। उसे सुबह-शाम गन्ने के खेतों में विचरण करते देखा जा रहा है। डार के कारण लोग खेतों की ओर जाने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

लीलापुर और जमुनहा फार्म वासियों के अनुसार 29 मई को अंडू बेहड़ निवासी युवक शोभित पर हमला करने वाला बाघ जंगल में न जाकर अपना ठिकाना कठिना नदी के किनारे झाड़ी में बनाए हुए हैं। जिसके पगमार्क खेतों में मिल रहे हैं। भयवश लोग नदी से सटे खेतों की ओर जाने से घबरा रहे हैं।
क्योंकि बाघ गन्ने के खेतों में घूमते देखा जा रहा है। उधर मोहम्मदी रेंज के वन कर्मियों का कहना है कि बाघ को नदी के समीप अनुकूल वातावरण मिल रहा है। इसीलिए वह झाड़ी में पड़ा रहता है। चहलकदमी पर टीम नजर रख रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को झाड़ी के पास न जाने खेतों में काम करते वक्त सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें