फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री की शपथ लेते ही जितिन प्रसाद के समर्थकों में खुशी की लहर

विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे समर्थकों ने जितिन प्रसाद को दी बधाई।
विज्ञापन

भाजपा ने चुनाव में झोंकी ताकत, ब्राह्मण वोट पर मजबूत पकड़ की कोशिश
विज्ञापन

जिले से भाजपा के दो बड़े ब्राह्मण चेहरे, एक केंद्र में गृह राज्यमंत्री तो दूसरे प्रदेश में कैबिनेट मंत्री

लखीमपुर खीरी। जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल होने के पूरे तीन महीने बाद आखिरकार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए। रविवार की शाम लखनऊ में उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद खीरी से लखनऊ पहुंचे उनके समर्थकों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया, जबकि लखीमपुर में भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

खीरी समेत आसपास के जिलों में बड़ी पकड़ रखने वाले जितिन प्रसाद नौ जून को भाजपा में शामिल हुए थे। रविवार की सुबह यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की खबर आई तो जिले का सियासी माहौल गरमा गया। हर जगह यही चर्चा होने लगी कि इस बार जितिन प्रसाद का प्रदेश सरकार में मंत्री पद पक्का हो सकता है, लेकिन ख़बर की पुष्टि दोपहर में उस वक्त हो गई जब जिले में जितिन प्रसाद के सहयोगी और ब्राह्मण चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री समर्थकों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुए। बातचीत के दौरान उन्होंने खुलकर तो नहीं बताया लेकिन, आवाज में खुशी की खबर की पुष्टि जरुर की। शाम को राजभवन में जितिन प्रसाद ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले उनको कई बार विधान परिषद का सदस्य बनाने की बात चली, लेकिन पिछली बार एक केस की पैरवी में लखीमपुर आए जितिन प्रसाद ने अमर उजाला से बातचीत में कहा था कि अब भाजपा का सिपाही हूं, पार्टी जैसे चाहे उपयोग में लेगी।

खीरी के रास्ते प्रदेश में ब्राह्मण वोटों को साधने की कोशिश

प्रदेश में ब्राह्मण वर्ग की नाराजगी झेल रही भाजपा सरकार ने खीरी के ब्राह्मण चेहरों को बड़े फलक पर मौका देकर दो बड़े प्रयोग किए हैं। पहले खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी को केंद्र में गृह राज्यमंत्री और फिर जितिन प्रसाद को प्रदेश में कैबिनेट मंत्री बनाकर प्रदेश में ब्राह्मण वर्ग की नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। ऐसे दौर में जब बसपा के सतीश चंद्र मिश्र जगह जगह प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिये ब्राह्मण-दलित गठजोड़ की सोशल इंजीनियरिंग दोहराने की कोशिश में है। भाजपा का यह कदम अन्य पार्टियों के प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिये ब्राह्मणों को जोड़ने की रणनीति को कड़ी टक्कर देगा। जिले में पार्टी की अंदरुनी गुटबाजी के चलते भी भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, क्योंकि अब भी भाजपा के कैडर से के बनिस्बत जितिन प्रसाद का अपना समर्थक वर्ग है, जिसमें ब्राह्मण चेतना परिषद और पूर्व कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता प्रमुख हैं। जिले में भी टेनी और जितिन प्रसाद को अभी जिले में किसी कार्यक्रम में एक साथ नहीं देखा गया है। दोनों का अपना अलग वोट बैंक है। जितिन जिस ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक हैं उससे जुड़े ब्राह्मण वर्ग जितिन प्रसाद को पसंद करता है। ऐसे में जिले समेत पूरे प्रदेश में भाजपा जितिन के जरिए ब्राह्मण समेत हर वर्ग साधना चाहती है। इससे पहले जिला प्रभारी के तौर पर भाजपा ने शंकर लोधी को नया जिला प्रभारी नियुक्त किया है, इससे पिछड़ा और ब्राह्मण वर्ग पर भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

जितिन के समर्थकों ने दी बधाई, भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा

शपथ लेने की खबर पर जितिन के समर्थक लखनऊ रवाना हुए और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी, जिसमें प्रमुख रूप से ब्राह्मण चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री, पप्पू वर्मा, सुनीता कुमारी, नवीन पांडे समेत कई कार्यकर्ता पहुंचे। इनमें ज्यादातर वह समर्थक रहे, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उधर, भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा।

जितिन प्रसाद के मंत्री बनने की सूचना नहीं थी। ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। पार्टी कार्यालय पर सोमवार को कार्यक्रम होगा। बाकी मंत्री बनने के बाद जिला आगमन पर उनका भव्य स्वागत होगा। - सुनील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें